blog_img

अहमदाबाद एक्सपो (11–13 अगस्त 2023) का वास्तु प्रोजेक्ट

Incense Media Group द्वारा, गुजरात के अहमदाबाद शहर में 11 अगस्त 2023 से तीन दिन के व्यापार मेले का आयोजन किया गया। समूह का अधिकृत वास्तु शास्त्री होने के कारण इस ट्रेड फेयर का वास्तु करने की ज़िम्मेदारी वहन करने का अवसर मिला। इस ट्रेड फेयर (जिसे आम तौर पर अहमदाबाद एक्सपो का नाम दिया गया) को दो मुख्य हिस्सों में बांटा गया। पहला ‘Footware Fare’ (फुटवेयर फेयर) और दूसरा ‘Tea & Coffee Expo’ (टी एंड कॉफी एक्सपो)। 3 दिन के इस पूरे इवैंट में देशभर से 80 से ज्यादा फुटवेयर, टी और कॉफी के निर्माताओं और ब्राण्ड्स ने हिस्सा लिया।

व्यापार मेलों का आयोजन करने के लिए व्यवसायी और आयोजक अक्सर वास्तुशास्त्र का सहारा लेते हैं, जो वास्तु दोषों को निवारण करने और इवेंट की सफलता को सुनिश्चित करने में मदद कर सकता है। इस व्यापार मेले के लिए वास्तु की योजना बनाने और उसके कार्यान्वयन में निम्नलिखित महत्वपूर्ण कारकों को ध्यान में रखा गया।

  • स्थान चयन : व्यापार मेलों के लिए सही स्थान का चयन करना महत्वपूर्ण है। सही स्थान का चयन यह सुनिश्चित करने में मदद करता है कि व्यापारी लोग उनके उत्पादों और सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचा सकें। स्थान का चयन वास्तुशास्त्र के के नियमो के आधार पर किया गया, जिसमे पूर्वाचल की स्थिति और मुख्य द्वार की दिशा का विशेष ध्यान रखा गया।
  • पूर्वयोग्यता की जाँच : किसी भी वास्तु शास्त्री के लिए व्यापार मेलों के लिए, पूर्वयोग्यता की जाँच करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। आयोजको ने मुझे इसकी समीक्षा करने लिए पर्याप्त समय दिया था।
  • मंच सेटअप : किसी भी तरह की प्रदर्शनी या व्यापार मेलों के लिए मंच का सही दिशा में सेटअप करना भी महत्वपूर्ण है। मंच की स्थिति, आकार, और ऊंचाई वास्तुशास्त्र के मानकों के आधार पर तय की गयी।
  • उद्घाटन का मुहूर्त और दिशा : इस ट्रेड फेयर के उद्घाटन का समय, सही दिशा और मुहुर्त का चयन करना भी एक महत्वपूर्ण करी था। वास्तुशास्त्र के नियमों के अनुसार, उदघाटन का मुहूर्त, पंचांग, चौघड़िया, होरा, दिशा बल, तिथि, नक्षत्र, लग्न और शुभ योगो की उचित गणना के आधार पर करके, कार्यक्रम की सफलता की संभावना सुनिश्चित की जा सकती है।
  • वास्तु दोष निवारण : इस तरह आयोजनो के लिए स्थान चयन हालांकि वास्तु के नियमों के आधार पर समीक्षा करके किया जाता है। मगर सभी तरह के वास्तु दोषो से रहित स्थान का मिल पाना लगभग असंभव ही होता है। अतः उपलब्ध विकल्पो मे से सर्वाधिक उपयुक्त स्थान का चयन कर के, फिर उस स्थान मे उपस्थित वास्तु दोषों की सूची बना कर वास्तु दोष निवारण के समुचित उपायों का अनुशासित अनुसरण करवाया गया। इस प्रकार के वस्तु दोष निवारण की यह प्रक्रिया ट्रेड फेयर की सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण हो जाती है।
  • ऊर्जा संरक्षण : किसी भी स्थान का वास्तु करते समय सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बिन्दु ऊर्जा के प्रवाह, संरक्षण और हानि का ही होता है। इस ट्रेड फेयर में बिजली के जनरेटरों का स्थान, खाने पीने की स्टाल्स के साथ लगी रसोइयों की दिशा, बिजली चालित वाटर कूलर, बिजली के कनैक्शन, AC के इन्स्टालेशन, सीसीटीवी के कंट्रोल रूम, एनाऊंसिंग सिस्टम आदि का प्रबंधन और स्थान का आवंटन ऊर्जा के प्रवाह के आधार पर ही किया गया। व्यापार मेलों के दौरान ऊर्जा संरक्षण का ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है। उचित प्रकार से ऊर्जा का उपयोग करने और ऊर्जा बचाने के लिए वास्तुशास्त्र के नियमों का पालन करना उपयोगी होता है।
  • सुरक्षा और सुविधाएँ : व्यापार मेलों के दौरान सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखा जाना सबसे महत्वपूर्ण होता है। आवश्यक सुविधाओं जैसे पीने का पानी, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा, वाहन पार्किंग, सूचना केंद्र, ग्राहकों और दर्शकों के आने जाने का मार्ग, आपातकालीन स्थितियों के लिए योजना आदि का निर्धारण वास्तु के सिद्धांतो के अनुसार किया गया।
  • सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना : व्यापार मेलों के लिए वास्तु की योजना बनाते समय प्रार्थना भी एक महत्वपूर्ण घटक होता है। मेले के उदघाटन और समापन कार्यक्रमों में यथोचित पूजा और देव स्तुति की गयी।

ट्रेड फेयर (व्यापार मेले) या बिजिनेस एग्जीबिशन (व्यापारिक प्रदर्शनी) के लिए वास्तुशास्त्र का महत्व इसलिए भी है, क्योंकि यह आयोजको को मेला स्थल पर पांडाल को सही तरीके से स्थापित करने और उनके उत्पादों और सेवाओं को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने में मदद करता है। इसके साथ ही, वास्तुशास्त्र के माध्यम से मेला स्थल या प्रदर्शनी स्थल की सुखद और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और प्रतिभागी लोगों को आत्मविश्वास दिलाता है, जिससे व्यापार की समृद्धि को प्राप्त करने में मदद मिलती है।

Astrologer Vijay Goel

I Really Feel Good When People Call Me Their Life Management Counselor.

Call For Consultancy

080030 04666